मथुरा: वृंदावन में यमुना तट पर डलावघर बनाकर NGT के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, नगर निगम की लापरवाही से बढ़ रहा प्रदूषण
एनजीटी द्वारा यमुना किनारे कूड़ा डालने पर प्रतिबंध के बावजूद वृंदावन में मोक्षधाम के बराबर में यमुना नदी से चंद कदमों की दूरी पर नगर निगम द्वारा डलावघर बनाकर एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिससे एक ओर जहां कचरा उड़कर यमुना में गिरने से प्रदूषण बढ़ रहा है वही दूसरी ओर कूड़े के ढेर से भोजन तलाशती गाएं पॉलिथीन खाकर बीमार हो रही है।