मथुरा: कैंट बिजली घर पर बिल सही कराने पहुंचे उपभोक्ता के साथ संविदा कर्मी ने की गाली-गलौज, झगड़े का वीडियो हुआ वायरल
शहर के बिजली घर कैंट से एक वीडियो झगड़े का वायरल हो गया जहां एक उपभोक्ता अपनी शिकायत करने कैंट बिजली घर पहुंचा तो संविदा कर्मी ने बाबू से मिलने नहीं दिया और रास्ते में रोक कर अभद्र भाषा कर दी इसको लेकर आपस में कहासुनी हो गई जहां किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता ने संविदा कर्मी पर कार्रवाई की बात कही।