मथुरा: ठा बाँके बिहारी मंदिर में पंजाब से आए श्रद्धालु की दर्शन के दौरान हुई मौत, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू की
पंजाब के जालंधर के रहने वाले 72 वर्षीय रणधीर तलवार अपने परिवार के साथ मंगलवार को वृंदावन में दर्शनार्थ आए थे। शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ ठा बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ा रहे थे, तभी वह अचानक अचेत हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथ बेटी दामाद भी थे।