मथुरा: लोटस गार्डन में गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गोविंद नगर पुलिस ने कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
रविवार की रात 10:00 बजे शादी समारोह के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गोविंद नगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई गाड़ी पुलिस ने बरामद की आरोपी शुभम अग्रवाल पुत्र बंसी अग्रवाल एवं आकाश गुप्ता पुत्र चंद्रभान गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो एक साथी फरार है जिसने युवक को गोली मारी थी।