चौपारण: बॉम्बे हाउस में नशा मुक्ति को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, डीएलएसए सचिव ने कहा– 'न्याय सदन से पाएं निःशुल्क कानूनी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सदर प्रखंड के बॉम्बे हाउस में नशा मुक्ति विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और इसके सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।