धनौरा: मंडी धनौरा में रामगंगा पोशाक नहर में डूबे किशोर का शव 5 दिन बाद बरामद, परिवार में मचा कोहराम
मंडी धनौरा क्षेत्र स्थित अख्तियारपुर मिलक गांव में रामगंगा पोषक नहर में डूबे 12 वर्षीय बालक आर्यंस का शव बुधवार को पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर के साइफन के पास से शव को खोज निकाला। शव मिलने के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया और परिजनों के साथ प्रशासन ने भी राहत।