कालपी: सिपाहा मौजा में भीषण आग, 1 किलोमीटर तक फैली लपटें, बागवानी और भूसा खाक, फसलें कटने से बड़ा नुकसान टला
Kalpi, Jalaun | Apr 22, 2026 महेवा ब्लॉक के कीरतपुर और देवकली के सिपाहा मौजा में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, खाली खेतों से शुरू हुई आग करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, आग में हीरापुर निवासी राजू निषाद का 5-6 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया, वहीं भवानीदीन की कटहल, अमरूद और सब्जियों वाली बगिया पूरी तरह नष्ट हो गई है।