पूरनपुर: विद्युत उपखंड कार्यालय में बिलिंग प्रणाली 16 घंटे बंद रही, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता हुए परेशान
पूरनपुर, विद्युत उपखंड कार्यालय में आरएमएस बिलिंग प्रणाली, पभोक्ता ऐप और अन्य ऑनलाइन सेवाएं करीब सोलह घंटे तक बंद रहने से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिस्टम ठप होने के कारण उपभोक्ता मीटर रिचार्ज नहीं कर सके, जिससे कई घरों की बिजली आपूर्ति स्वतः कट गई। इससे नाराज उपभोक्ता समस्या के समाधान की मांग की है।