गुरुग्राम पुलिस ने अनुसंधान प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस लाईन, गुरुग्राम परिसर में अत्याधुनिक साउंडप्रूफ वॉइस सैम्पल रूम की स्थापना की है। आज दिनाँक 10.12.2025 इस सुविधा का उद्घाटन पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम श्री विकास अरोड़ा, IPS के कर-कमलों द्वारा किया गया।