सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने मंडी क्षेत्र से शातिर नशा तस्कर शादाब उर्फ शब्बू को गिरफ्तार कर 195 ग्राम चरस की बरामदगी की
"ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर अभियुक्त शादाब उर्फ शब्बू को शनिवार दोपहर 3:00 बजे मंडी समिति परिसर में कूड़ा घर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 195 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त के पूर्व अपराधिक इतिहास में उसके ऊपर 2018 में बिजली चोरी का केस है।