कार खींचने पहुंचे फाइनेंसर और मालिक में भिड़ंत, पुलिस के सामने चलीं ईंटें-लातें
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित रामादेवी चौराहे पर कार कब्जे में लेने पहुंचे फाइनेंसर और वाहन मालिक के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। सड़क पर लात-घूंसे और ईंट-पत्थर चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📍 स्थान: चकेरी थाना क्षेत्र, रामादेवी चौराहा, कानपुर
.
.
.
...
#Khabar #Kanpur #KanpurNews #Chakeri #RamaDevi
Mathura, Mathura | Jun 7, 2026