होशंगाबाद नगर: शिक्षा विभाग के DPC ने शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक के मामले में दी जानकारी शिक्षक को निलंबित करने भेजा प्रस्ताव
शुक्रवार को नर्मदापुरम शिक्षा विभाग की डीसी राजेश जायसवाल ने केसला ब्लॉक के रतिबंदर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक गोपाल गिरी गोस्वामी पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के लगे आरोप के मामले में बीआरसी और जनशिक्षको को भेजकर मामले की जाँच कराई। तुरंत शिक्षक का पंचनामा बनाया गया और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए।