सोनीपत: सोनीपत में दशहरे पर साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
सोनीपत पुलिस ने दशहरे के पावन अवसर पर सेक्टर-23 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों को साइबर ठगी से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा टिप्स दी गईं और ठगी की घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने का निर्देश दिया गया।