खैरथल: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पंचधुनि तपस्या में हुए शामिल, ग्रामीणों ने लाइब्रेरी और सड़क निर्माण की की मांग
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार दोपहर 12:00 बजे मुंडावर उपखंड के रसग़न गांव में स्थित शीतल दास आश्रम पहुंचे। भूपेंद्र यादव 41 दिवसीय पंचधुनि अग्नि तपस्या में शामिल हुए। आश्रम पहुंचने पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने पंचधुनि अग्नि की परिक्रमा की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।