सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की, शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की
सहारनपुर की थाना मंडी पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। 10 अप्रैल 2026 को कपासा गांव निवासी विशाल पुत्र पाल्लू राम ने थाना मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी काले-लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है।