सुल्तानगंज: वट सावित्री पूजा को लेकर सुल्तानगंज बाजार में उमड़ी भीड़, महंगाई के बावजूद खरीदारी तेज
सुल्तानगंज के मुख्य चौक बाजार में वट सावित्री पूजा को लेकर शुक्रवार को महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पूजा सामग्री, फल, मिठाई, बांस के पंखे, सिंदूर, चुनरी और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें देखी गईं। बाजार में सबसे अधिक भीड़ सुहाग सामग्री और पूजा के पारंपरिक सामान की दुकानों पर रही। महंगाई का असर इस बार बाजार में साफ देखने को