नगर नौसा: कछियामा गांव में पुराना विवाद को लेकर बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी।
कछियामा गांव में पुराना विवाद को लेकर बदमाशों ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान कछियामा गांव निवासी स्वर्गीय वासुदेव गोप के 32 वर्ष सुबोध कुमार हैं।