अनगड़ा: अनगड़ा के लाघुप टुंगरी नैयातू में चरणा अखड़ा निर्माण शुरू
Angara, Ranchi | Sep 15, 2026 अनगड़ा के लाघुप टुंगरी नैयातू में चरणा अखड़ा निर्माण शुरू अनगड़ा प्रखंड के सुदूर लाघुप टुंगरी नैयातू गांव में चरणा अखड़ा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बुधराम बेदिया ने ग्रामीण संघ के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए अखड़ा को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की बात कही।