अमरोहा: अमरोहा शहर में भीख मांगने के बहाने घर में घुसी महिला ने लाखों के जेवरों की चोरी की, बोली- आपकी मम्मी ने पैसे मांगे हैं
Amroha, Amroha | Jun 18, 2026 अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र में भीख मांगने के बहाने घर में घुसी एक अज्ञात महिला ने लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वारदात उस समय हुई जब घर की महिला पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी और घर में केवल छोटे बच्चे मौजूद थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।