श्योपुर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता ने शनिवार को दोपहर 02 बजे बड़ौदा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि, मेरे ऊपर ऐसे कोई आपराधिक प्रकरण वर्तमान में प्रचलित नहीं है ना ही में किसी प्रकरण में सजायाफ़्ता हूं। इसके बावजूद मुझे अपराधिक प्रवृत्ति का बताकर मेरा शस्त्र लाइसेंस कलेक्टर ने निरस्त किया है।