बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में वसीयत को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में एक महिला और उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि परिजन लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए, गाली-गलौज की और सामान तोड़फोड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।