बदायूं: कछला गंगा घाट पर कलश विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं को 30 लोगों ने मारा-पीटा, 9 श्रद्धालु घायल हुए
Budaun, Budaun | Jun 6, 2025 जनपद फिरोजाबाद के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के नगला भाऊ गांव के रहने वाले 60-70 लोग डीसीएम व कार द्धारा जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट पर कलश विसर्जन करने आए थे। कलश विसर्जन के बाद जब श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे । गंगा घाट पर मौजूद नाविक व कैमरामेन गंगा स्नान कर रही महिलाओं के फोटो खींचने लगे और 9 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।