बदायूं: जिरौलिया गांव के पास कार ने ट्रक के क्लीनर को टक्कर मारी, क्लीनर की दर्दनाक मौत
Budaun, Budaun | Jun 7, 2025 जनपद संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के चंदू नगला गांव का रहने वाला 26 वर्षीय जय किशन पुत्र शिवेई ट्रक पर क्लीनर का कार्य करता था। वह ट्रक से जा रहा था। कि थाना उझानी क्षेत्र के जिरौलिया गांव के पास जय किशन गुटखा लेने उतरा। कि तभी तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जय किशन को मृत घोषित कर दिया।