हुज़ूर: भोपाल में फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए निशातपुरा पुलिस ने एक बार फिर ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में दबिश दी
Huzur, Bhopal | Jun 11, 2026 भोपाल में फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए निशातपुरा पुलिस ने एक बार फिर ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में दबिश दी। गुरुवार दोपहर 3 बजे करीब 40 पुलिसकर्मियों की टीम के साथ की गई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 17 हजार रुपए के इनामी निगरानी बदमाश सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।