राठ: अम्बेडकर चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण अभियान के तहत प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण
Rath, Hamirpur | Jun 13, 2026 राठ कस्बे के अंबेडकर चौराहा का चौड़ीकरण व सुन्दरीकरण का कार्य 4 माह बाद फिर से शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्रगपाल सिंह पूरी टीम के साथ अंबेडकर चौराहा पहुंचे और जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई शनिवार देर शाम तक चलती रही। तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।