बौंसी: अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
Bausi, Banka | Apr 14, 2026 पंजवारा महादलित टोला से मंगलवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महादलित समाज के युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में बैनर और झंडे लिए प्रतिभागी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे थे।