जौनपुर: पीएचसी में फिर घुसा नाले का गंदा पानी, मरीजों की मुश्किलें बढ़ी
जलालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक बार फिर नाले के गंदे पानी से जलमग्न हो गया। अस्पताल परिसर में बदबूदार पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने और दवा लेने में कठिनाई हुई, जिससे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे। म