मसूरी को जाम से राहत दिलाने की तैयारी शुरू!
उप जिलाधिकारी राहुल आनंद के नेतृत्व में प्रशासन, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की टीम ने शहर के उन प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के 9 महत्वपूर्ण स्थानों को चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित किया गया है।
लाइब्रेरी चौक, जीरो पॉइंट, अग्रसेन चौक, पिक्चर पैलेस चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनेज बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
प्रशासन का दावा है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद मसूरी में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
#Mussoorie #TrafficManagement #MussoorieNews #Uttarakhand #Dehradun RoadWidening DharmendraSinghNews