चूरू: बरसात से पहले तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में ली मीटिंग
Churu, Churu | Jun 8, 2026 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें।