बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर कावड़ियों के लिए जिला प्रशासन ने लगाया कैंप, भंडारे का आयोजन, डीएम रहे मौजूद
आज जिला प्रशासन द्वारा बदायूं रोड पर आयोजित भंडारे में कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर फूल मालाएं पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। प्रशासन द्वारा भोजन, जल, चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।