बरेली: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 6 अगस्त को बरेली आएंगे, देंगे ₹20 अरब की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अगस्त को बरेली दौरे पर रहेंगे। वह बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले को 20 अरब रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। विभिन्न योजनाओं के तहत 1000 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।सीएम सुबह 10:30 बजे एयरफोर्स हेलीपैड पर उतरेंगे और सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।