बरेली: बरेली के सुभाषनगर में जुगाड़ वाहन में लगी आग, बड़ा हादसा टल गया
बरेली के सुभाषनगर में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक जुगाड़ वाहन में आग लग गई। यह वाहन बदायूं रोड से सरिया लेकर डिलीवरी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बाजपेई तिराहे के पास पहुंचा, उसमें अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वाहन चालक और आसपास के लोग मिलकर नाली से पानी भरकर आग बुझाने में जुटी