खालवा: नकली एलआईसी अफसर ने ऐंठ लिए 65 हजार रुपए ,सिंचाई विभाग के कर्मचारी की पत्नी के अलावा 1 वृद्ध से की ऑनलाइन ठगी
Khalwa, Khandwa | Jul 10, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिन में ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए। जिसमें से एक मामले में सिंचाई विभाग के पूर्व कर्मचारी की पत्नी को ठग ने नकली एलआईसी अधिकारी बनकर काल किया और पति की बीमा राशि देने के बहाने 69997 रुपए हड़प लिए। इसी तरह, खड़कपुरा के एक बुजुर्ग को भी झांसा देकर ठग ने 77700 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिए।