मड़ावरा: पिसनारी निवासी मजदूर ने गुरसराय निवासी किसान पर दूषित पानी पिलाने का आरोप लगाया, पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज
तहसील मडावरा के पिसनारी निवासी मजदूर बब्बू ने 22 अक्टूबर को शाम 3.45 बजे पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुरसराय निवासी किसान अमरसिंह पटेल पर दूषित पानी पिलाने का आरोप लगाया है। पिसनारी निवासी बब्बू ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने साथियों के साथ अमरसिंह पटेल के खेत में गया था तभी सभी मजदूरों को दूषित पानी पिला दिया। जिससे सभी की तबियत खराब हो गई।