अररिया: अररिया जिले में गैस आपूर्ति सामान्य, 17 एजेंसियों पर की गई छापेमारी
Araria, Araria | Apr 2, 2026 अररिया जिले में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन की सख्त निगरानी और निरंतर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले की 17 गैस एजेंसियों पर अचानक छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच दल ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत पड़ताल की।