स्याना: नगर के रामराज कॉलोनी में आयोजित 15 दिवसीय पंचकोटी राम नाम जाप का यज्ञ के साथ हुआ समापन
Siyana, Bulandshahr | Jul 30, 2026
नगर के रामराज कॉलोनी में आयोजित 15 दिवसीय पंचकोटी राम नाम जाप का यज्ञ के साथ समापन किया गया। गुरुवार को कार्यक्रम के आयोजक व योग गुरु अनिल गोयल ने बताया कि बीते 15 दिनों से पंचकोटी राम नाम के माह जाप अनुष्ठान चल रहा था। बताया कि यज्ञ के साथ जाप का समापन किया गया। जिसके बाद भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण भी किया।