विराटनगर: मेड क्षेत्र में आंधी से 15 घंटे से बिजली गुल, 11000 KV लाइन हुई क्षतिग्रस्त
Viratnagar, Alwar | May 14, 2026
मेड क्षेत्र में बुधवार देर शाम तेज आंधी-तूफान से 11000 KV की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने पर पिछले 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। तूफान से बड़ी संख्या में बिजली के पोल और पेड़ टूटकर लाइनों पर गिर गए। जेईएन अजय गठाला ने बताया कि हादसा रोकने के लिए शाम को लाइन काटी गई थी।