राजनांदगांव: शहर के महाजन बांड़ी में भाजपा नेता नारायण चंदेल ने प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर की प्रेसवार्ता
राजनांदगांव शहर के महाजन बांड़ी में भाजपा नेता नारायण चंदेल ने भाजपा के अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ सरकार के 100 दिन पूरे होने के संबंध में प्रेसवार्ता ली और कहा कि 100 दिन में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा किया गया है,मोदी की गारंटी को पूरी की गई है किसानों के खाते में बोनस,महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह,अन्य वादे पूरे किए गए है