बक्सर: इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ड्राइवर ने बचायी मगध एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों की जान
Buxar, Buxar | Sep 8, 2024 बिहार के बक्सर मे एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया. मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने के बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन मे सफर कर रहे हजारो यात्रियों की जान बचाया. रविवार को जैसे ही ट्रेन डुमरांव स्टेशन से खुल कर अगले स्टेशन के लिए जा रही थी कि इसी दौरान टुडीगंज स्टेशन पार करने के एक मिनट बाद ट्रेन की कपलिंग टूटने से मगध एक्सप्रेस 2 भागो मे बंट गई