जशपुर: झारगांव को मिली बड़ी राहत, 15 लाख से बनेगा पुल, बरसात में 'टापू' जैसी स्थिति से मिलेगी मुक्ति
जशपुर जिले के दुलदुला ब्लॉक अंतर्गत झारगांव गांव को अब बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलने वाली है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव की पहल पर 15 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण स्वीकृत हुआ है, जिसका भूमि पूजन किया गया। गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार यह पुल बांसाताल पंचायत के आश्रित गांव झारगांव को मुख्य मार्ग से