कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ही मोहल्ले के दो पक्षों में मारपीट का वीडियो रविवार 12:00 बजे वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से छत पर खड़ा व्यक्ति नीचे खड़े लोगों पर डंडे और ईट बरसा रहा है। जिससे एक बुजुर्ग घायल भी हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।