ग्वालियर गिर्द: डिस्क ऑफिस में लाखों की चोरी, नकाबपोश CCTV कैमरे में कैद
माधवगंज थाना क्षेत्र के गाड़वे की गोठ स्थित गणेश अपार्टमेंट में संचालित साईबाबा डिस्क ऑफिस में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। नकाबपोश चोर ने ऑफिस में सेंध लगाकर लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना 29 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे की है जिसकी कायमी पुलिस ने शनिवार शाम को की है।