महसी: खैरेटिया गांव के लोग एक सप्ताह से अंधेरे में, बिजली संकट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन और दी चेतावनी
तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र की सरपतहा ग्राम पंचायत के खैरेटिया गांव में खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग पर लापरवाही और कर्मचारियों पर अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर लगभग एक सप्ताह पहले जल गया था, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।