मथुरा: नगर निगम कार्यालय के सामने बह रही सीवर की गंगा, श्रद्धालुओं की भावना हुई आहत
वृंदावन का मुख्य बाजार और प्रशासनिक नाक के नीचे पसरी इस गंदगी के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार ठप हो गया है और श्रद्धालुओं को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेश चंद शर्मा ने नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए तीखा आक्रोश व्यक्त किया।