कुशलगढ़: पाटन में अवैध शराब पर शिकंजा, 277 से अधिक मदिरा पैकिंग की गई जब्त
सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में पाटन क्षेत्र के निवासी कानु को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने आरोपी के पास से 32 बियर बोतल, 77 टिन बियर केन तथा 168 अंग्रेजी शराब के अद्धे बरामद किए।