बांसवाड़ा: रामोड वडली गांव के पास सुरपुर से बांसवाड़ा आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 5 लोग घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
रामोड वडली गांव के पास सुरपुर से बांसवाड़ा आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,चालक समेत परिजनों ने बताया कि अनिल,आशीष, सूरज, माया और जसोदा के साथ-साथ ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं।जिसमें दो लोगों का उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया और तीन लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया।