सांगानेर: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया देहशोषण, दूसरी शादी पर खुला राज
जयपुर में शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर युवती का लगातार देहशोषण किया और बाद में दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेसी) भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।