दतिया नगर: नशा मुक्ति सप्ताह के तहत बम-बम महादेव क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम, मजदूरों ने ली नशा न करने की शपथ।
"विकसित भारत की पहचान, नशा मुक्त भारत" संकल्प के साथ जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक मनाए जा रहे नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में जिलेभर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत भाषण, निबंध, रैली, वाद-विव