मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश दिया, एसपी ने तस्करी या अवैध बिक्री की सूचना देने की अपील की
पलामू जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। गुरुवार को 19 लाख की नशा जप्त और चार तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को पलामू पुलिस ने नशा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। नशे के दुष्परिणाम और छोड़ने के फायदे बताएं। पुलिस अधीक्षक रीशमा रमेशन ने सुबह 11:00 बजे जानकारी दी।