हाथरस: दुकान से सामान लेने गए भाई को बुलाने गई किशोरी को मोहल्ले के 3 लड़कों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस में की गई शिकायत
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंदारीगढ़ी में दुकान पर सामान लेने गए अपने भाई को बुलाने गई एक किशोरी तनीषा पुत्री भगवती के साथ मोहल्ले के तीन लड़कों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में किशोरी घायल हो गई। पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायल किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।